15 अगस्त 2015 - 03:41
आईएसआईएल टोलों में लूट पर झगड़ा, चार आतंकवादी ढेर।

कुर्दिस्तान की डेमोक्रेटिक पार्टी के मीडिया मामलों के प्रमुख सईद ममूज़ीनी ने कहा है कि आईएसआईएल से जुड़े दो समूहों में लूटे हुए सामानों के वितरण पर उतपन्न होने वाले मतभेदों के परिणाम स्वरूप गंभीर झड़पें हुई हैं।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अलमसला न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कुर्दिस्तान की डेमोक्रेटिक पार्टी के मीडिया मामलों के प्रमुख सईद ममूज़ीनी ने कहा है कि आईएसआईएल से जुड़े दो समूहों में लूटे हुए सामानों के वितरण पर उतपन्न होने वाले मतभेदों के परिणाम स्वरूप गंभीर झड़पें हुई हैं। यह झड़पें मूसेल के पूर्वी क्षेत्र में हुईं जिनमें चार आतंकवादी मारे गए।
आईएसआईएल के गुटों के बीच आमतौर से लूट के माल और बंदी बनाई गई महिलाओं की खरीद-फरोख्त के संदर्भ में झड़पें होती रहती हैं। इन झड़पों में अब तक दसियों आतंकवादी मारे गए हैं। गौरतलब है कि तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल ने जून 2014 में इराक के उत्तरी शहर मूसेल पर कब्जा किया था। इस शहर में आईएसआईएल के कब्जे के बाद गंभीर मानव त्रासदी और सुरक्षा संकट पैदा हो गया है।